सामना संवाददाता / मुंबई
अंधेरी की एक इंडस्ट्रीयल यूनिट में अचानक जहरीली गैस लीक होने से एक आदमी की दर्दनाक मौत हो गई। दो अन्य लोगों की हालत गंभीर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ समेत राहत व बचाव टीमों ने तुरंत कार्रवाई करके हालात को काबू में किया।
कल शनिवार शाम को अंधेरी (पूर्व) स्थित एक छोटे इंडस्ट्रीयल इस्टेट के अंदर अचानक केमिकल रिसाव शुरू हो गया। देखते ही देखते कर्मचारियों का दम घुटने लगा और उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। घटना की सूचना मिलते ही फायर अधिकारियों ने इमरजेंसी में मदद के लिए नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (एनडीआरएफ) को तैयार रहने को कहा। घटना की खबर सबसे पहले शाम करीब ४.५५ बजे मिली। खबर है कि बिल्डिंग के अंदर काम करनेवाले लोग एक अज्ञात केमिकल से निकलने वाले धुएं में सांस लेने के बाद बेहोश हो गए। मुंबई फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचते ही राहत व बचाव अभियान शुरू कर दिया। तीनों घायल लोगों को होली स्पिरिट हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने २० साल के अहमद हुसैन को मृत घोषित कर दिया। बाकी २८ साल के नौशाद अंसारी और १७ साल की सबा शेख, को आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। फायर अधिकारियों ने लीक के सोर्स और नेचर का पता लगाने की कोशिश की।
सावधानी से हो रही है जांच
अधिकारियों के मुताबिक, बचे हुए धुएं या फंसी हुई गैस के जहरीली होने की की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है इसलिए सावधानी से कमरे-दर-कमरे की जांच की जा रही है। यूनिट के आसपास एयर क्वालिटी चेक की गई ताकि यह पता लगाया जा सके कि लीक स्ट्रक्चर से बाहर तो नहीं पैâल गया है।
