हिमांशु राज
रणवीर सिंह ने फिर सिद्ध कर दिया कि बॉलीवुड की ताकत अब हॉलीवुड की धरती पर भी गूंज रही है। उनकी ताजा रिलीज ‘धुरंधर’ ने नॉर्थ अमेरिका में 20 मिलियन डॉलर से ऊपर का धमाकेदार कलेक्शन कर रणवीर को उन दुर्लभ भारतीय सितारों की फेहरिस्त में शुमार कर दिया, जहां प्रभास जैसे दिग्गज पहले से मौजूद हैं। यह कमाई न केवल बॉक्स ऑफिस का रिकॉर्ड है, बल्कि भारतीय सिनेमा की वैश्विक विजय का नया अध्याय भी।बाहुबली 2 के बाद करीब नौ बरसों में ‘धुरंधर’ दूसरी भारतीय फिल्म बनी, जिसने नॉर्थ अमेरिका में इस दुर्गम बेंचमार्क को पार किया। रणवीर सिंह नॉर्थ अमेरिका बॉक्स ऑफिस पर इस उपलब्धि से साबित हो गया कि उनका जादू अब सीमाओं से परे फैल चुका है। फिल्म ने न सिर्फ आंकड़ों में धूम मचाई, वरन 20 लाख से ज्यादा दर्शकों को थिएटर्स में खींच लिया। हाउसफुल शो और रिपीट व्यूअर्स का सिलसिला चला, जो बताता है कि यह सफलता प्रवासी भारतीयों तक सीमित नहीं-मेनस्ट्रीम ऑडियंस भी दीवानी हो गई।‘धुरंधर’ की यह जीत दर्शाती है कि दमदार कहानी, भव्य विजुअल्स और रणवीर की स्टारमनीया मिलकर भारतीय सिनेमा को विश्व पटल पर नई ऊंचाइयां दे रहे हैं। रणवीर सिंह का यह जलवा बॉलीवुड के भविष्य का आईना है, जहां कंटेंट किंग है और स्टार पावर उसका ताज। अब सवाल यह है-क्या रणवीर अगला प्रभास बनकर हॉलीवुड को भी ललकारेंगे?
