करवा चौथ के मौके पर पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान के चाहने वालों को ऐसा झटका लगा है कि इश्क की कहानी पर ही सवाल उठने लगे हैं। खबर है कि करीब तीन साल तक एक-दूसरे के साथ वक्त बिताने के बाद दोनों ने अपना रिश्ता खत्म कर लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रेकअप का फैसला इब्राहिम की तरफ से आया और दोनों आपसी सहमति से अलग हो गए। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इस खबर पर आधिकारिक मुहर नहीं लगाई है। सूत्रों के मुताबिक, साथ किए जाने वाले कुछ शूट भी रद्द या फिलहाल रोक दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि अलगाव दोस्ताना रहा और अब दोनों अपने-अपने करियर पर ध्यान देना चाहते हैं। साल २०२२ में रेस्टोरेंट के बाहर साथ दिखने के बाद शुरू हुई इनकी नजदीकियों की चर्चा वेकेशन और मुलाकातों तक पहुंची, लेकिन रिश्ता कभी सार्वजनिक रूप से कबूल नहीं हुआ। अब सवाल यही है कि आखिर तीन साल का यह इश्क अचानक किस मोड़ पर आकर ठहर गया!
