मुख्यपृष्ठनए समाचाररोज लड़खड़ा रही मुंबई की लाइफलाइन, यात्रियों के सब्र का बांध टूटा

रोज लड़खड़ा रही मुंबई की लाइफलाइन, यात्रियों के सब्र का बांध टूटा

-कभी सिग्नल फेल, कभी ओएचई में खराबी तो कभी तारों में उलझा कपड़ा
सामना संवाददाता / मुंबई
मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन सेवा अब खुद ही बदहाली की पटरी पर दौड़ती नजर आ रही है। आए दिन तकनीकी खराबी, सिग्नल फेल होने और ओवरहेड वायर में गड़बड़ी के कारण लोकल सेवाएं लड़खड़ा रही हैं। रेलवे की इस अव्यवस्था से लाखों यात्रियों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। अब यात्रियों के सब्र का बांध भी टूटने लगा है और रेलवे प्रशासन के खिलाफ लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। शनिवार सुबह एक बार फिर हार्बर लाइन पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शिवड़ी स्टेशन पर सुबह करीब ९.४४ बजे ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई) वायर में कपड़ा लटकता हुआ पाया गया। इसके चलते अप हार्बर लाइन की सेवाएं प्रभावित हो गर्इं। रेलवे कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर सुबह १०.१३ बजे कपड़े को हटाया, लेकिन तब तक ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो चुकी थी। ट्रेनों के विलंब से चलने और एक के पीछे एक खड़े होने से यात्रियों को भारी परेशानी हुई।

अन्य समाचार