मुख्यपृष्ठनए समाचारटॉरेंट के बाद अब अडानी पॉवर के लिए...पांच हजार पेड़ों का डेथ...

टॉरेंट के बाद अब अडानी पॉवर के लिए…पांच हजार पेड़ों का डेथ वारंट जारी

टाइगर कॉरिडोर पर गाज
सामना संवाददाता / मुंबई
महाराष्ट्र के जंगलों से आजकल एक के बाद एक दहला देने वाली खबरें आ रही हैं! खबर है कि टॉरेंट के बाद अब अडानी पावर की परियोजना के लिए ५,००० हरे-भरे पेड़ों की बलि देने की पूरी तैयारी हो चुकी है।
सबसे चौंकाने वाली और दर्दनाक बात यह है कि पेड़ों का यह कत्लेआम किसी आम जगह पर नहीं, बल्कि नवेगांव-नागझिरा से पेंच तक फैले टाइगर कॉरिडोर के बेहद संवेदनशील इलाके में होने जा रहा है! यह वही रास्ता है, जहां से बाघ एक जंगल से दूसरे जंगल तक का सफर तय करते हैं।
विकास के नाम पर विनाश का खेल!
४०० केवी की हाई-टेंशन बिजली लाइन बिछाने के नाम पर बाघों के इस प्राकृतिक भ्रमण मार्ग को तबाह किया जा रहा है। हैरान कर देने वाला मोड़ तो तब आया, जब पर्यावरण की रक्षा करने वाले स्टेट वाइल्डलाइफ बोर्ड ने ही इस परियोजना को हरी झंडी दे दी!

अन्य समाचार