उमेश गुप्ता / वाराणसी
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी जी के जन्मदिन के अवसर पर जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी, वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में दारानगर स्थित प्रसिद्ध महामृत्युंजय मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान के माध्यम से प्रियंका गांधी जी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं देश की जनता के लिए उनके संघर्षमय नेतृत्व की कामना की गई।
कार्यक्रम में वैदिक ब्राह्मणों द्वारा विधि-विधान पूर्वक रुद्राभिषेक संपन्न कराया गया। पूरे वातावरण में मंत्रोच्चार और श्रद्धा का भाव देखने को मिला। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राय की प्रमुख उपस्थिति रही। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी जी देश की राजनीति में संवेदनशीलता, साहस और जनसंघर्ष की प्रतीक हैं। वे निरंतर आम जनता, खासकर महिलाओं, युवाओं और वंचित वर्गों की आवाज़ को मजबूती से उठाती रही हैं। उनके जन्मदिन पर हम भगवान महामृत्युंजय से उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं।
रुद्राभिषेक में राजेश्वर सिंह पटेल, राघवेन्द्र चौबे, प्रमोद पाण्डेय, दुर्गाप्रसाद गुप्ता, राजेश गुप्ता, सतनाम सिंह, अनुराधा यादव, मनोज वर्मा, प्रमोद वर्मा, नरसिंह वर्मा, आकाश त्रिपाठी, विकास पाण्डेय, रामजी गुप्ता, किशन यादव समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
