राजेश सरकार
प्रयागराज। सिर से पांव तक 5 करोड़ के सोने-चांदी के आभूषणों से लैस गूगल गोल्डन बाबा उर्फ मनोज आनंद प्रयागराज के माघ मेले में हैं विराजमान है। उनके सिर पर चांदी का मुकुट है और उस पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की फोटो लगी है।मूल रूप से कानपुर निवासी गोल्डन गूगल बाबा सिर्फ आभूषण पहनने से ही नहीं बल्कि भविष्य वाणी से भी सुर्खियों में है।कहते हैं कि देश का अगला प्रधानमंत्री योगी होगा। इसके लिए उन्होंने नंगे पैर रहने का संकल्प लिया है। दसों उंगलियों में देवी-देवताओं वाली सोने की अंगूठी और गले में शंख और रुद्राक्ष की स्वर्ण जड़ित मालाएं, हाथ में सोने के लड्डू गोपाल लिए बाबा माघ मेला में सेक्टर दो में अपने शिविर में रहते हैं। श्रद्धालुओं के बीच लोकप्रिय बन गए हैं।
