मुख्यपृष्ठखेलआउट ऑफ पवेलियन : यादों से नॉकआउट हुए ब्रूनो!

आउट ऑफ पवेलियन : यादों से नॉकआउट हुए ब्रूनो!

-अमिताभ श्रीवास्तव

बॉक्सिंग के महान खिलाड़ी प्रैंâक ब्रूनो को कौन नहीं जानता। ये भी सब जानते हैं कि वे एक मानसिक बीमारी से ग्रस्त रहे हैं। और अब देखो इस बारे में उन्होंने बताया है कि पिछले साल सेहत को लेकर उन्हें याद ही नहीं रहा कि उन्होंने वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल जीता था। जी हां, ६४ वर्षीय ब्रिटिश हीरो, जिन्होंने १९९५ में डब्ल्यूबीसी खिताब जीतने के लिए अमेरिकी ओलिवर मैकॉल को हराया था, वह अपने चिर प्रतिद्वंद्वी माइक टायसन से हुई लड़ाई को भी भूल गए और यह भी कि उनके कितने बच्चे हैं। चार बच्चों के पिता फ़्रैंक फार ईस्ट की फ्लाइट में बेहोश हो गए थे। जब उन्हें होश आया, तो उन्हें लगा कि उनके बेड के पास बैठा उनका पर्सनल असिस्टेंट, फुटबॉल लेजेंड पॉल गैस्कोइग्ने है। अपने मानसिक नरक में जाने के बारे में बताते हुए फ़्रैंक ने कहा, ‘मैं बहुत, बहुत अंधेरी जगह पर था। लंबे समय तक, मेरे जीवन के कुछ हिस्से मेरे दिमाग से गायब हो गए थे। मैं जिंदा होने के लिए खुद को खुशकिस्मत महसूस करता हूं। फ़्रैंक, जिनका करियर वेम्बली में विश्व खिताब जीत के साथ चरम पर था, १९९६ में अपनी आखिरी लड़ाई के बाद सेवानिवृत्त होने के बाद से द्विध्रुवी विकार से जूझ रहे हैं। लंबे समय तक अमेरिका के विश्व चैंपियन टायसन का उन्होंने दो बार सामना किया और रिंग में हार गए।
इवाना का डीजे
इवाना नॉल को जानते हैं? दुनिया की सबसे सेक्सी फुटबॉल फैन। क्रोएशिया की इवाना को फुटबॉल विश्वकप से जो सफलता मिली उसने उसकी जिंदगी ही बदल दी है। वो न केवल एक मॉडल के रूप में मशहूर हुई बल्कि अब एक डीजे में वो करियर आजमा रही है। जी हां, उसने अपने लेटेस्ट डीजे सेट के बाद ग्लैमरस तस्वीरों की एक और सीरीज के साथ एक बार फिर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। ३४ साल की इवाना २०२२ वर्ल्ड कप के दौरान वायरल हो गर्इं, जब उन्होंने कतर में अपने प्यारे क्रोएशिया के मैच देखे और कई सारे हॉट कपड़े दिखाए थे। इस वजह से उनके कई फॉलोअर्स ने उन्हें वर्ल्ड कप की सबसे सेक्सी फैन का नाम दिया। और क्रोएशियाई सुंदरी ने तब से एक डी जे के रूप में अपना करियर शुरू करके उस प्रसिद्धि का लाभ उठाया है। सोशल मीडिया मॉडल अभी भी अपने इंस्टाग्राम पर ऐसी तस्वीरें शेयर करती हैं, जिनमें कल्पना करने के लिए बहुत कम जगह बचती है। इस बार इवाना ने ब्लैक फिगर-हगिंग आउटफिट के साथ एक हल्की बिकिनी में पोज दिया। यह नैशविले, टेनेसी में हुआ, जहां वह अपने लेटेस्ट सेट के लिए गई थीं। इवाना ने वर्ल्ड कप में वायरल होने के ठीक एक साल बाद म्यूजिक में आने का पैâसला किया।

अन्य समाचार