`इंडिया’ गठबंधन की महारैली में शिवसेना भी पूरी ताकत के साथ उतरी थी। शिवसेना नेता व सांसद संजय राऊत अन्य दलों के प्रमुख नेताओं के साथ मंच पर मौजूद थे। मीडिया से बात करते हुए संजय राऊत ने जबरदस्त विश्वास व्यक्त करते हुए कहा, `देश की दिशा क्रांति की ओर बढ़ रही है। रिवॉल्यूशन होकर रहेगा। हम सब रेजीम चेंज की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।’
