मुख्यपृष्ठनए समाचारराहुल गांधी से इतना डर क्यों रहे हैं फडणवीस?

राहुल गांधी से इतना डर क्यों रहे हैं फडणवीस?

-विपक्ष की रैली पर फडणवीस ने लगाया चीनी फंडिंग का आरोप तो भड़की कांग्रेस
-बोली, `लोकतंत्र की आवाज दबाने की कोशिश कर रहे `देवाभाऊ’
सामना संवाददाता / मुंबई
महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और राज्य में अराजकता चरम पर पहुंच गई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस गृह मंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाने में नाकाम साबित हो रहे हैं। ऐसे शब्दों में प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने तीखा हमला बोलते हुए उन्हें ‘घाशीराम कोतवाल’ और गृह मंत्री के रूप में ‘पांडू हवलदार’ करार दिया। रामलीला मैदान में विपक्ष की रैली पर चीन से फंडिंग मिलने के फडणवीस के आरोपों ने सियासी घमासान और तेज कर दिया है।
सपकाल ने पलटवार करते हुए कहा कि फडणवीस संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं। वोट चोरी और दल-बदल के सहारे सत्ता में पहुंचे लोग अब दूसरों पर सवाल उठा रहे हैं। चीन से फंडिंग का दावा करने वाले मुख्यमंत्री यह न भूलें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय भी भाजपा के ही नियंत्रण में है। अगर उनके पास कोई सबूत है तो कार्रवाई करें, केवल आरोप लगाकर अपनी नाकामी नहीं छिपाई जा सकती। कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने भी मुख्यमंत्री को घेरते हुए सवाल किया कि रामलीला मैदान की रैली में अराजकता कहां दिखाई दी? उन्होंने आरोप लगाया कि वोट चोरी के जरिए सरकार बनाने वाले अब लोकतंत्र की आवाज दबाने की कोशिश कर रहे हैं। चीन से फंडिंग का आरोप है तो सबूत सामने रखिए। राहुल गांधी के नाम से भाजपा घबराई हुई है।
`आंदोलन करना आखिर गलत कैसे हो गया?’
सतेज पाटील ने कहा कि राहुल गांधी लगातार चुनाव चोरी का मुद्दा उठा रहे हैं। अगर गलत तरीके नहीं रुके तो जनता का लोकतंत्र से भरोसा उठ जाएगा। आंदोलन करना आखिर गलत वैâसे हो गया? उन्होंने फडणवीस पर मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने और गैरजरूरी बयानबाजी करने का आरोप लगाया।
कांग्रेस का सीएम से सवाल
`केंद्रीय गृह मंत्रालय किसके पास है?’
विपक्ष की रामलीला मैदान रैली पर चीन से फंडिंग मिलने का आरोप लगाकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नया राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। उनके बयान पर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए सवाल किया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय तो भाजपा के ही पास है, फिर चीन से फंडिंग के सबूत जुटाने के बजाय आरोप क्यों लगाए जा रहे हैं।

अन्य समाचार