नेहा कक्कड़ ने हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट किया, जिसने उनके पैंâस को चिंता में डाल दिया। १९ जनवरी को नेहा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि वह अपनी जिंदगी की हर जिम्मेदारी से ब्रेक लेना चाहती हैं। उन्होंने रिश्तों, काम और बाकी सभी चीजों से दूरी बनाने की इच्छा जताई और यह भी कहा कि उन्हें नहीं पता कि वह दोबारा लौटेंगी या नहीं। इसके बाद नेहा ने एक और पोस्ट में पैपराजी और पैंâस से अपील की कि उन्हें वैâप्चर न किया जाए और उनकी प्राइवेसी का सम्मान किया जाए। उन्होंने शांति और आजादी से जीने की बात कही। हालांकि, ये दोनों पोस्ट उन्होंने करीब ३० मिनट के भीतर डिलीट कर दिए। इसके बावजूद नेहा की यह क्रिप्टिक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। पैंâस कयास लगा रहे हैं कि सिंगर किसी मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। हाल के समय में उन्हें ट्रोलिंग और निगेटिविटी का भी सामना करना पड़ा है, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई है।
