मुख्यपृष्ठग्लैमरबाल-बाल बचे अक्षय

बाल-बाल बचे अक्षय

अक्षय कुमार हाल ही में एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गए। पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ विदेश यात्रा से लौटते समय उनके काफिले की एक कार का मुंबई में एक्सीडेंट हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयरपोर्ट से जुहू जाते वक्त तेज रफ्तार मर्सिडीज एक ऑटो रिक्शा से टकरा गई, जिसके बाद ऑटो अनियंत्रित होकर अक्षय की सिक्योरिटी गाड़ी से जा भिड़ा। हालांकि, जिस कार का एक्सीडेंट हुआ, उसमें अक्षय और ट्विंकल मौजूद नहीं थे। इस हादसे में दो लोगों को चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद अक्षय खुद अपनी एसयूवी से उतरकर घायल ऑटो चालक और यात्री की मदद करते नजर आए। यह हादसा जुहू के सिल्वर बीच कैफे के पास रात करीब ८.३० बजे हुआ। ऑटो चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल, अक्षय कुमार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

अन्य समाचार