-३ लोगों संग मिलकर पत्नी ने करवाई पति की हत्या
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में भोथीडीह गांव एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। शव से सिर गायब था। पुलिस के मुताबिक, युवक का सिर तलवार से काटा गया था। शव के धड़ को हथबंद-भाटापारा रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया था, जबकि सिर को दूसरी जगह ले जाकर जमीन में गाड़ दिया गया था।
पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि उसका पति लंबे समय से मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। पत्नी का आरोप है कि पति उसे अननैचुरल संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था और मारपीट करता था। यहां तक कि दूसरे पुरुषों के साथ संबंध बनाने का दबाव भी डालता था। इन हरकतों से परेशान होकर कुसुम ने पति को रास्ते से हटाने का पैâसला किया। पुलिस के अनुसार, कुसुम ने अपने मामा राजेश भारती (३२) की मदद ली। उसने दो कॉन्ट्रैक्ट किलर्स दारासिंह अनंत (४४) और करन अनंत (३४) से संपर्क किया। ४० हजार रुपए में गैस कुमार जोशी की हत्या की सुपारी तय हुई। घटना को अंजाम देने के लिए कुसुम अपने पति को बहाने से मामा के घर दरचुरा गांव ले गई। वहां पहले से ही दोनों सुपारी किलर्स मौजूद थे। सभी ने मिलकर युवक को शराब पिलाई और जमकर पिटाई की। मारपीट के बाद वह बेहोश हो गया। इसके बाद उसे कार में डालकर करीब २० किलोमीटर दूर हथबंद-भाटापारा रेलवे ट्रैक के पास ले जाया गया, जहां तलवार से उसका सिर काट दिया।
धड़ को रेलवे ट्रैक पर फेंका
वारदात के बाद आरोपियों ने धड़ को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया, ताकि मामला रेल हादसा लगे। जबकि सिर को करीब १० किलोमीटर दूर ले जाकर जमीन में गाड़ दिया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पत्नी के मामा और दोनों कॉन्ट्रैक्ट किलर्स वारदात स्थल पर थे।
आधी रात काट दी पति की जीभ
गाजियाबाद में एक महिला ने देर रात खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद पति की जीभ काटकर अलग कर दी। गंभीर हालत में युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, दोनों की शादी १० महीने पहले हुई थी। घटना के बाद पड़ोसियों ने महिला को पीटकर कमरे में बंद कर दिया।
