अजय देवगन की फिल्म ‘आजाद’ से इंडस्ट्री में डेब्यू करनेवाली रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने फिल्म के ‘उई अम्मा…’ गाने में अपने डांस मूव्स से ऐसा तहलका मचाया था कि दर्शक आज भी आहें भरने को मजबूर हैं। अपनी पहली फिल्म में डांस का तड़का लगाकर महफिल लूट ले जानेवाली राशा एक बार फिर अपनी दूसरी फिल्म ‘लाइकी लाइका’ में अपने सिंगिंग डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं। बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ही सिंगिंग में अपना टैलेंट दिखा चुकी राशा के फिल्म ‘लाइकी लाइका’ के गाने ‘छाप तिलक’ के वायरल होते ही पैंâस उनके डांस के साथ ही उनकी गायकी के भी कायल हो गए हैं। वायरल हो रहे वीडियो में राशा की आवाज सुन एक यूजर ने लिखा, ‘ये गाना तो फायर है, राशा को क्या आवाज मिली है।’ दूसरे ने लिखा, ‘कोई फायर ब्रिगेड को बुलाओ क्योंकि गाना आग लगा देने वाला है।’
