मुख्यपृष्ठखेलटीम इंडिया ने किया न्यूजीलैंड को ढेर!

टीम इंडिया ने किया न्यूजीलैंड को ढेर!

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ५ मैचों की टी२० सीरीज का पहला मुकाबला कल नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का पैâसला किया। भारतीय टीम ने ७ विकेट पर २३८ रन बनाए, जबकि ४८ रनों से विजेता बनी टीम इंडिया के हाथों हार का सामना करनेवाली न्यूजीलैंड की टीम ७ विकेट खोकर १९० रन पर सिमट गई। टी२० सीरीज के इस पहले मुकाबले में भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पारी के पहले ही ओवर में छक्का लगाते हुए ८५ रनों की पारी खेली। ३५ गेंदों की अपनी पारी में अभिषेक ने ५ चौकों के अलावा ८ छक्के मारे। २२ गेंदों पर अभिषेक ने अपना अर्धशतक पूरा किया। यह न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के किसी भी बल्लेबाज की सबसे तेज फिफ्टी है। न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही। अर्शदीप सिंह ने पहले ओवर में डेवोन कॉन्वे को आउट कर दिया। दूसरे ओवर में रचिन रविंद्र हार्दिक पांड्या का शिकार बन गए। टिम रोबिन्सन ने १५ गेंदों पर २१ रन ही बनाए। ७वें ओवर में न्यूजीलैंड को ५२ रन पर तीसरे झटका लगा। ग्लेन फिलिप्स ने एक छोर से विस्फोटक बैटिंग की। उन्होंने सिर्फ २९ गेंद पर अर्धशतक ठोका।

अन्य समाचार