मुख्यपृष्ठग्लैमर`सुसाइड का ख्याल आता था!'

`सुसाइड का ख्याल आता था!’

टीवी की `छोटी बहू’ और बिग बॉस विनर रुबीना दिलैक ने अपनी जिंदगी के उस दौर का खुलासा किया है, जिसके बारे में शायद ही किसी ने सोचा होगा। स्क्रीन पर हमेशा आत्मविश्वास से भरी नजर आने वाली रुबीना ने बताया कि जुड़वां बेटियों के जन्म के बाद वह पोस्टपार्टम डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं। रुबीना ने कहा कि कई महीनों तक उनका किसी से बात करने का मन नहीं करता था। वो खुद को बेहद अकेला महसूस करती थी और कई बार तो उसके मन में सुसाइड जैसे ख्याल भी आते थे। एक्ट्रेस ने बताया कि उसे लगता था जैसे वो दुनिया से पूरी तरह कट जाए। हालांकि, रुबीना ने समय रहते काउंसलिंग का सहारा लिया।

अन्य समाचार