शोभिता धुलिपाला का मानना है कि अपने करियर के पुराने फैसलों पर पछतावा करना एक स्वार्थी सोच है। उनका कहना है कि किसी भी कलाकार ने जिस समय कोई प्रोजेक्ट चुना होता है, वह उसे उस समय सही और पसंदीदा लगा होता है, इसलिए बाद में उसे गलत ठहराना उचित नहीं है। शोभिता मानती हैं कि कलाकारों को अपनी हर पसंद और निर्णय पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने स्वीकार किया कि कुछ भूमिकाएं उन्होंने ऐसी भी कीं, जिनके बारे में उन्हें पूरी तरह भरोसा नहीं था, फिर भी वे उनकी जिम्मेदारी लेती हैं और उनका सम्मान करती हैं। उनका मानना है कि समय के साथ पसंद बदलना स्वाभाविक है, लेकिन पुराने चुनावों को कमतर आंकना सही नहीं है। मणि रत्नम की फिल्म ‘पोन्नियन सेल्वन’ में छोटी भूमिका निभाने के सवाल पर भी उन्होंने कहा कि उनके लिए वह एक नया और सीखने वाला अनुभव था। शोभिता आज विभिन्न भाषाओं की फिल्मों और वेब सीरीज में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं।
