मुख्यपृष्ठखेलआउट ऑफ पवेलियन: क्या है प्रज्ञानंद का वैभव सूर्यवंशी से कनेक्शन?

आउट ऑफ पवेलियन: क्या है प्रज्ञानंद का वैभव सूर्यवंशी से कनेक्शन?

अमिताभ श्रीवास्तव

-२५ मई से ५ जून तक चलने वाले इस बेहद तनावपूर्ण टूर्नामेंट में कोच वैभव सूरी ग्रैंडमास्टर प्रज्ञा के लिए कबोन (आधार) बने रहे।

-सीजन ८ में २५ वर्षीया पैरालिंपियन बीट्रिज हैट्ज शामिल की गई हैं, जिन्हें अपने प्यार की तलाश है।

-क्या है प्रज्ञानंद का वैभव सूर्यवंशी से कनेक्शन?
नार्वे चेस चैंपियनशिप जीतने वाले इकलौते भारतीय खिलाड़ी आर. प्रज्ञानंद का वैभव सूर्यवंशी से खास कनेक्शन है। है न, अचरज की बात। पर सही है। दरअसल, २५ मई से ५ जून तक चलने वाले इस बेहद तनावपूर्ण टूर्नामेंट में कोच वैभव सूरी ग्रैंडमास्टर प्रज्ञा के लिए कबोन (आधार) बने रहे। उनके लिए शानदार होमवर्क कर रणनीति बनाते रहे। विपक्षी खिलाड़ियों की कमियों और उनके मैच डिटेल्स पर काम करते रहे। इस दौरान प्रज्ञानंद का स्ट्रेस दूर करने के लिए वो उनके साथ टहलने निकल जाते, हल्की-फुल्की पॉलिटिक्स और कई बार दूसरे खेलों के बारे में भी बात करते। प्रज्ञा की नजर आईपीएल पर और खासकर वैभव सूर्यवंशी पर भी रही। वो अपने कोच वैभव ‘सूरी’ के टाइटल और वैभव सूर्यवंशी का टाइटल मिलाते और कोच को छेड़ते भी रहे। प्रज्ञा की शरारत और छेड़छाड़ ने उन पर दबाव नहीं बनने दिया। कोच वैभव सूरी पूर्व वर्ल्ड कप उपविजेता, पूर्व एशियाड उपविजेता, ओलिंपियाड गोल्ड मेडल विजेता प्रज्ञा के लिए ये बहुत बड़ी कामयाबी है। ज्ञात रहे कि प्रज्ञानंद ने इस टूर्नामेंट में दो बार कार्लसन को मात दी है। कार्लसन के इतिहास में भी यह पहली बार हुआ है।
-पैरालिंपियन लव आईलैंड में क्यों आई?
लव आइलैंड एक ऐसा शो है, जहां प्यार की तलाश पूरी होती है और यह अमेरिका का खास शो है जिसमें विश्व की दिग्गज हस्तियां भी शामिल की जाती हैं। इसके सीजन ८ में २५ वर्षीया पैरालिंपियन बीट्रिज हैट्ज शामिल की गई हैं। जिन्हें अपने प्यार की तलाश है। टीम यूएसए की इस एथलीट ने विश्व स्तर पर अपने देश का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने दो पैरालिंपिक खेलों में भाग लिया और २०२४ पेरिस पैरालंपिक में कांस्य पदक जीता। अब, वह उसी प्रतिस्पर्धी भावना को लव आइलैंड यूएसए के सीजन ८ में लेकर आ रही हैं, जहां उन्हें उम्मीद है कि उन्हें एक सार्थक रिश्ता मिलेगा और साथ ही वह शो की पहली पैरालिंपियन प्रतियोगी के रूप में फ्रैंचाइजी के इतिहास में अपना नाम दर्ज कराएंगी। बीट्रिज का जन्म और पालन-पोषण कोलोराडो में हुआ है और वह एक बहुसांस्कृतिक परिवार से आती हैं। उनकी मां मैक्सिकन हैं, जबकि उनके पिता श्वेत हैं। लव आइलैंड यूएसए में शामिल होने से पहले दो बार की पैरालिंपियन ने २०२४ पेरिस पैरालिंपिक्स में महिलाओं की लंबी कूद टी६४ स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था, इससे पहले उन्होंने टोक्यो गेम्स में संयुक्त राज्य अमेरिका का प्रतिनिधित्व किया था। बीट्रिज एक दुर्लभ स्थिति, फिबुलर हेमिमेलिया के कारण अपने दाहिने पैर में फिबुला हड्डी के बिना पैदा हुई थीं। १० महीने की उम्र में उनका घुटने के नीचे से पैर काटना पड़ा और तब से उसकी कई सर्जरी हो चुकी हैं।

अन्य समाचार