मुख्यपृष्ठसमाचारदो दिन के नवजात को पत्थर से बांधकर नदी में फेंका

दो दिन के नवजात को पत्थर से बांधकर नदी में फेंका

राजधानी भोपाल में एक दिल दहला देने वाली घटना ने ममता, मानवता और सामाजिक संवेदनाओं को कटघरे में खड़ा कर दिया है। जिस मासूम ने अभी दुनिया में ठीक से आंखें भी नहीं खोली थीं, उसे किसी निर्दयी मां ने जन्म के तुरंत बाद मौत के हवाले कर दिया। नवजात शिशु के शव को पत्थरों से बांधकर कलियासोत नदी में फेंक दिया गया, जहां उसका शव पानी की सतह पर तैरता हुआ मिला। स्थानीय लोगों की नजर नदी में तैर रही एक संदिग्ध वस्तु पर पड़ी। पास जाकर देखने पर उनके होश उड़ गए। वह एक नवजात शिशु का शव था, जिसे पत्थर से बांधा गया था।

अन्य समाचार