आपके सितारे

डॉ.आदित्य नारायण मिश्र
ज्योतिषाचार्य, वेदाचार्य,

मेष: समय में सुधार आएगा। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। वृष: अकारण क्रोध के कारण अर्थ हानि उठानी पड़ सकती है। मिथुन: हाथ में आता हुआ रुपया रुक सकता है। लगन एवं नम्रता से कार्य करें। कर्क: जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। जीवनसाथी के साथ यात्रा का योग बन रहा है। सिंह: धन का निवेश सोच-समझकर करें। धन की हानि का भी योग बन रहा है। कन्या: अपने कार्य को कुशलता से संपन्न करेंगे। अधिकारी आपके कौशल का सम्मान करेंगे। तुला: राजनीति के क्षेत्र में आपका दबदबा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी आप कई लोगों का व्यापार में वृद्धि के लिए नेतृत्व करेंगे। वृश्चिक: घर परिवार की तमाम व्यस्तताओं के बावजूद आप समाज के प्रति समर्पण का भाव रखेंगे, वही आपके लिए लाभदायक होगा। धनु: आप अपने आत्मबल के आधार पर अधूरे कार्य को पूर्ण करेंगे तथा कार्य की अधिकता के कारण आप व्यस्त भी रहेंगे। मकर: मन की एकाग्रता बनाए रखें। हनुमान जी की आराधना से ही मन की एकाग्रता बढ़ेगी। अत: हनुमान चालीसा का पाठ करें। कुंभ: ग्रह अरिष्ट के कारण चिंता बढ़ेगी। व्याप्त चिंता से भयभीत न हों। धैर्य से काम लेने की आवश्यकता है। मीन: अधूरे कार्य पूर्ण करने का समय है। किसी मित्र के सहयोग से अधूरे कार्य पूर्ण करेंगे। अभीष्ट कार्य पूरा होगा।

अन्य समाचार