मुख्यपृष्ठनए समाचारजनता के सामने आया सरकार का ‘धोखेबाज चेहरा’!..कर्जमाफी की शर्तों पर रोहित...

जनता के सामने आया सरकार का ‘धोखेबाज चेहरा’!..कर्जमाफी की शर्तों पर रोहित पवार का सरकार पर हमला

सामना संवाददाता / मुंबई

किसान कर्जमाफी के मुद्दे पर राज्य की राजनीति गरमा गई है। राकांपा विधायक रोहित पवार ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि कर्जमाफी योजना में कठोर और जटिल शर्तें जोड़कर सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है। मंत्रिमंडल की बैठक से जुड़ी एक आंतरिक टिप्पणी का हवाला देते हुए रोहित पवार ने दावा किया कि इससे सरकार का ‘धोखेबाज चेहरा’ जनता के सामने आ गया है।
रोहित पवार ने सोशल मीडिया पर एक संदेश साझा करते हुए सरकार पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल की बैठक की टिप्पणी में स्वयं सरकार ने यह स्वीकार किया है कि कड़ी शर्तें लगाने से कर्जमाफी के लिए कम से कम धन खर्च होगा। पवार के अनुसार, इससे साफ हो जाता है कि सरकार पूरी योजना बनाकर किसानों को धोखा देने का काम कर रही है। उन्होंने किसानों के प्रति संवेदनहीनता दिखाने वाले और ऐसी रिपोर्ट तैयार करने वाले अधिकारियों पर भी नाराजगी जताई। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार में ऐसे ईमानदार अधिकारी भी हैं, जिन्होंने यह गोपनीय टिप्पणी सार्वजनिक कर सच्चाई सामने लाने का काम किया।
मंत्रिमंडल में खामोशी
जब इसे मंजूरी के लिए मंत्रिमंडल के सामने रखा गया, तब किसी भी मंत्री ने इन कठोर शर्तों पर आपत्ति नहीं जताई और न ही कोई सवाल उठाया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सभी मंत्री चुप बैठे रहे, क्योंकि शायद इस योजना से किसी को कोई हिस्सा मिलने वाला नहीं था।

अन्य समाचार