सामना संवाददाता / वसई
नालासोपारा पूर्व में आज जोश भरे माहौल में मराठी भाषा प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण वर्ग में सोमवार से शुक्रवार, दोपहर 2 से 3 बजे और 3 से 4 बजे तक भारतीय जनता पार्टी वसई-विरार, महाराष्ट्र शासन परिवहन विभाग, राज्य मराठी विकास संस्था, कोकण मराठी साहित्य परिषद एवं मुंबई मराठी साहित्य संघ के संयुक्त तत्वावधान में रिक्शा चालकों के लिए मराठी भाषा का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन युवा भाजपा नेता अमित ओमप्रकाश दुबे, केंद्र संचालिका डॉ. सुरेखा धनावडे एवं प्रशिक्षण शिक्षिका रोहिणी राजेश जाधव द्वारा किया गया।
आने वाले समय में आरटीओ की ओर से रिक्शा परमिट व बैज के लिए मौखिक परीक्षा ली जाएगी। ऐसे में यह मराठी भाषा प्रशिक्षण और इसमें प्रदान किए जाने वाले प्रमाणपत्र रिक्शा चालकों के लिए निश्चित रूप से फायदेमंद साबित होंगे।
प्रशिक्षण में प्रवेश के लिए वाहन परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो आवश्यक हैं।
आज के उद्घाटन समारोह में 100 से अधिक रिक्शा चालकों ने हिस्सा लिया। सभी ने प्रशिक्षकों एवं आयोजक अमित ओमप्रकाश दुबे का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया।
यह प्रशिक्षण अमित ओमप्रकाश दुबे के जनसंपर्क कार्यालय, दुबे एस्टेट, नालासोपारा (पूर्व) में आयोजित किया जा रहा है।
प्रवेश के लिए ऋषभ तिवारी (9370666432) और दीपक माने (9604655457) से संपर्क किया जा सकता है।
अमित ओमप्रकाश दुबे के नेतृत्व में यह सौजन्यपूर्ण सेवा प्रदान की जा रही है।
