सामना संवाददाता / नैनीताल
पूरी दुनिया में अपनी आध्यात्मिक शक्तियों के लिए प्रसिद्ध महान संत बाबा नीम करौली के धाम कैंची में आज स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस दौरान, जहां एक ओर प्रशासन की तरफ से श्रद्धालुओं के आवागमन को लेकर विभिन्न स्थानों से शटल सेवाओं का संचालन किया गया, वहीं दूसरी ओर पिछले कई वर्षों से सेवा, समर्पण और आस्था के भाव से नैनीताल निवासी समाजसेवी, डीएसए महासचिव व वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज जोशी बाबा के भक्तों को सुलभता से गंतव्य तक पहुँचाने के लिए निःशुल्क गाड़ियों का संचालन कर पुण्य और परोपकार का नेक कार्य कर रहे हैं।
इस वर्ष भी मनोज जोशी द्वारा दो गाड़ियों का संचालन किया गया, जो बुजुर्गों व दिव्यांगजनों को बाबा के दर्शन करवाकर सफलतापूर्वक उनके गंतव्य तक पहुँचाने में लगी रहीं। बुजुर्गों ने भी बड़ी आसानी से सफर तय कर बाबा जी महाराज के दर्शन किए और पुण्य लाभ अर्जित किया।
