मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिब्राह्मण सेवा फाउंडेशन द्वारा आयोजित सवर्ण महासम्मेलन में दिखी सवर्णों की ताकत

ब्राह्मण सेवा फाउंडेशन द्वारा आयोजित सवर्ण महासम्मेलन में दिखी सवर्णों की ताकत

सामना संवाददाता / मुंबई

ब्राह्मणों के सम्मान और स्वाभिमान के लिए आवाज उठाने वाली प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था ब्राह्मण सेवा फाउंडेशन द्वारा 14 जून को मीरा रोड स्थित शिवार गार्डन में सवर्ण महासम्मेलन और स्वागत समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में समाज के प्रतिष्ठित लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम में मुकेश त्रिपाठी म्यूजिकल ग्रुप द्वारा संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सुप्रसिद्ध गायक मुकेश त्रिपाठी, रागिनी प्रजापति और राजू दुबे द्वारा गीत प्रस्तुत किए गए।
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन मिश्रा और निशा तिवारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सवर्ण समाज के हितों और भविष्य को लेकर भी आत्ममंथन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में उत्तर भारतीय शिवसेना नेता विक्रम प्रताप सिंह, बबन चौबे, विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी, करनी सेना के वापी अध्यक्ष मनोज सिंह, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आनंद दुबे, नगरसेवक मनोज नारायण दुबे, नगरसेविका नीला सोंस, नगरसेविका स्नेहा शैलेश पांडे, वरिष्ठ समाजसेवी रत्नाकर मिश्रा, युवा उद्योगपति राहुल दुबे, उद्योगपति प्रेम पांडे, कुंडा, प्रतापगढ़ से संतोष पांडे समेत अनेक लोगों का समावेश रहा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय, शैलेंद्र द्विवेदी, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुकेश त्रिपाठी, राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट राहुल उपाध्याय, नीतीश उपाध्याय, निलेश पांडे, डॉ. राजेश तिवारी, अभिषेक पांडे, के. के. मिश्रा, बाबूलाल शर्मा, राजेश दुबे, शेखर मिश्रा, आशीष मिश्रा, गणेश दुबे, अंकित मिश्रा, महिला संघ की राष्ट्रीय सचिव कविता पांडे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कविता दुबे, शहर अध्यक्ष सरिता तिवारी, रंजना उपाध्याय, पूजा पांडे, अर्चना मिश्रा, राजश्री झा, अंजना शर्मा और प्रीति उपाध्याय का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
अंत में संस्था के अध्यक्ष राजन मिश्रा ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

अन्य समाचार

आहट