मुख्यपृष्ठनए समाचारअनुप्रिया को अखर रही राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी!

अनुप्रिया को अखर रही राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी!

-कहा, अक्षम्य अपराध, दोषी कोई भी हो, कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए

सामना संवाददाता / सुल्तानपुर

अपने दल को संगठित करने और यूपी के आसन्न विस चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ता को वार्मअप करने अवध के सुल्तानपुर जिला मुख्यालय पहुंची मोदी सरकार की रसायन एवं वाणिज्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल को भी श्रीराम मंदिर में दानपात्र से चढ़ावे की चोरी अखर गई है। मीडिया से उन्होंने बड़ी बेबाकी से कहा कि दोषी चाहे जो भी हों, उन पर सख्त कार्रवाई होनी ही चाहिए। आखिर ये जन आस्था का सवाल है। करोड़ों लोगों व सनातन समाज की आस्था अयोध्या के श्रीरामजन्मभूमि मंदिर से जुड़ी हुई है। उसके चढ़ावे की रकम की चोरी अक्षम्य है।
अपना दल (सेक्युलर) की मुखिया केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया सोमवार को सुल्तानपुर के रामनरेश त्रिपाठी सभागार में अपने दल के कार्यकर्ता समागम के दौरान मीडिया से मुख़ातिब हुईं। उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किये व मोदी सरकार का गुणगान किया, लेकिन श्रीराम मंदिर में चोरी को लेकर पूछे गए सवाल ओर वे असहज हो उठीं। हालांकि, उन्होंने इसे गंभीर ठहराते हुए राज्य सरकार की तरफ से लिए गए एक्शन को सही ठहराया। कहा कि इस संदर्भ में गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) निष्पक्ष जांच एवं सरकार को ठोस कार्रवाई करनी होगी।

अन्य समाचार