आलिया भट्ट की आगामी स्पाई एक्शन फिल्म ‘अल्फा’ का ट्रेलर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर जबरदस्त बहस छिड़ गई है। कई नेटिजंस ट्रेलर की तुलना ‘धुरंधर २’ से कर रहे हैं और ‘अल्फा’ को ट्रोल भी कर रहे हैं। दर्शकों का कहना है कि जहां ‘अल्फा’ में आलिया भट्ट एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं, वहीं ‘धुरंधर २’ में जमील जमाली ने बिना ज्यादा एक्शन किए भी एक प्रभावशाली जासूस का किरदार निभाया था। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार ‘धुरंधर २’ के सीन और डायलॉग्स शेयर कर रहे हैं और उन्हें ‘अल्फा’ के ट्रेलर से बेहतर बता रहे हैं। इतना ही नहीं, कई यूजर्स ‘अल्फा’ के डायलॉग्स का मजाक उड़ाते हुए उन्हें कमजोर और प्रभावहीन बता रहे हैं।
