मुख्यपृष्ठनए समाचारमोदी सरकार के `वसूली तंत्र' पर एकजुट हुआ जेन-जी! ...कोटा में `छात्रों...

मोदी सरकार के `वसूली तंत्र’ पर एकजुट हुआ जेन-जी! …कोटा में `छात्रों का गूंज’ अभियान शुरू

सामना संवाददाता / नई दिल्ली
राजस्थान के कोटा में शुरू हुए `छात्रों का गूंज’ अभियान के मंच से बड़ी संख्या में जेन-जी युवाओं ने शिक्षा, भर्ती परीक्षाओं और बढ़ते आर्थिक बोझ के मुद्दों पर आवाज उठाई। विपक्ष ने इसे मोदी सरकार के कथित `वसूली तंत्र’ के खिलाफ युवाओं का उभरता जनआंदोलन बताते हुए शिक्षा व्यवस्था पर तीखा हमला बोला।
बता दें कि राजस्थान के कोटा से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार की शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोल दिया। दशहरा ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में हजारों छात्र-छात्राएं जुटे। राहुल ने नीट,जेईई, यूपीएससी, एसएससी, और पीआरबी जैसी परीक्षाओं का हवाला देते हुए दावा किया कि छात्र और उनके परिवार हर साल करीब ३.५ लाख करोड़ रुपए खर्च कर रहे हैं, जो केंद्र के शिक्षा बजट से कई गुना अधिक है। पेपर लीक, भर्ती घोटालों और छात्रों की आत्महत्याओं का मुद्दा उठाते हुए राहुल ने सरकार से `पेपर लीक माफिया’ पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि `छात्रों की गूंज’ सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशभर के युवाओं की आवाज बनने वाला आंदोलन है। इस कार्यक्रम में राहुल गांधी के साथ जुड़े छात्रों ने भी मोदी सरकार की शिक्षा व्यवस्था के `वसूली तंत्र’ के खिलाफ हल्ला बोला है।

`मोदी सरकार छात्रों को नहीं, माफियाओं को बचा रही है’
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार की मौजूदा शिक्षा व्यवस्था पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारत की शिक्षा व्यवस्था छात्रों को दबाती और मारती है। यह सिलेक्शन का सिस्टम नहीं, बल्कि रिजेक्शन का सिस्टम है। मोदी सरकार छात्रों को नहीं, माफियाओं को बचा रही है।

अन्य समाचार