मुख्यपृष्ठनए समाचारराहुल गांधी के जन्मदिन पर दक्षिण मुंबई कांग्रेस द्वारा भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम...

राहुल गांधी के जन्मदिन पर दक्षिण मुंबई कांग्रेस द्वारा भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

दृप्ति झा / मुंबई

लोकसभा में विपक्ष के नेता और सांसद राहुल गांधी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर दक्षिण मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी (ब्लॉक नंबर 211) की ओर से एक शानदार वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय नेताओं और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह पूरा कार्यक्रम मुंबई की पूर्व सांसद व विधायक वर्षा गायकवाड़ (अध्यक्ष, MPCC) और अमीन पटेल (उप नेता, लेजिस्लेचर पार्टी) के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। दक्षिण मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि बावकर के दिशा-निर्देशों के अनुसार, स्थानीय कॉर्पोरेटर वकार निसार खान की विशेष पहल पर इस सराहनीय अभियान को जमीन पर उतारा गया। राहुल गांधी के जन्मदिन को पर्यावरण दिवस के रूप में मनाते हुए ब्लॉक नंबर 211 में बड़े पैमाने पर पौधे लगाए गए। इस मौके पर कांग्रेस के पदाधिकारी व क्रयकर्ता में शामिल रहे।

अन्य समाचार