-मैच खत्म होने के बाद खिलाड़ी हाथ मिला रहे थे, तभी हरभजन सिंह ने कथित तौर पर श्रीसंत को थप्पड़ मार दिया था।
सामना संवाददाता / नई दिल्ली
२००८ का पहला आईपीएल सीजन एक बार फिर सुर्खियों में है, जब मशहूर ‘थप्पड़ कांड’ को लेकर एस. श्रीसंत और हरभजन सिंह के बीच पुराना विवाद ताजा हो गया है। यह घटना उस समय हुई थी जब राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को हराया था। हाल ही में यह मामला तब फिर चर्चा में आया जब २०२६ में एक मार्केटिंग ऐप के विज्ञापन में हरभजन सिंह को ‘चांटा क्लास’ के टीचर के रूप में दिखाया गया, जिसे २००८ की घटना से जोड़कर देखा गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई। इसी बीच एक शो में शामिल हुए श्रीसंत ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की और हरभजन सिंह को बॉक्सिंग रिंग में मुकाबले का ओपन चैलेंज दे दिया।
