-मुझे बहुत अच्छा लगता है जब कोई लड़की मुझे पसंद करती है या फ्लर्ट करती हैं।
दीपिका पादुकोण आज बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। वह अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने बेबाक बयानों के लिए भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। साल २०१२ में फिल्म ‘कॉकटेल’ के प्रमोशन के दौरान दिए गए उनके एक बयान ने उस समय काफी सुर्खियां बटोरी थीं और अब एक बार फिर यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिल्म ‘कॉकटेल’ में दीपिका के साथ सैफ अली खान और डायना पैंटी नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया था। प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में दीपिका से उनके पैâन फॉलोइंग और खासकर लड़कियों की ओर से मिलने वाले अटेंशन को लेकर सवाल पूछा गया था। इस पर दीपिका ने बेहद सहजता और आत्मविश्वास के साथ जवाब दिया था। एक्ट्रेस ने कहा था कि मुझे बहुत अच्छा लगता है जब कोई लड़की मुझे पसंद करती है या फ्लर्ट करती हैं। ये मेरे ज्यादा बड़ा कॉम्प्लीमेंट है।
