मुख्यपृष्ठसमाचारनीट री-टेस्ट में शामिल होगा रेप केस का आरोपी

नीट री-टेस्ट में शामिल होगा रेप केस का आरोपी

-कोर्ट ने दी चार दिन की जमानत

सामना संवाददाता / मुंबई

मुंबई की एक स्पेशल पॉक्सो कोर्ट ने रेप केस में आरोपी १८ साल के एक लड़के को चार दिन की टेम्पररी बेल दी है, ताकि वह २१ जून को होने वाले मेडिकल एंट्रेंस टेस्ट के री-टेस्ट में शामिल हो सके। कोर्ट ने १८ जून से २१ जून तक राहत दी और उसे २२ जून को दोपहर २ बजे तक अधिकारियों के सामने सरेंडर करने का निर्देश दिया। नई मुंबई की तलोजा सेंट्रल जेल में आरोपी बंद है, को रेप सर्वाइवर के यह कहने पर टेम्पररी बेल दी गई कि उसे कोई एतराज नहीं है, बशर्ते वह इस भरोसे पर हो कि बेल पर बाहर रहने के दौरान वह उसके परिवार को बदनाम नहीं करेगा धमकाएगा नहीं। कोर्ट ने उसे ५०,००० रुपए के बॉन्ड और इतनी ही रकम के सिक्योरिटी पर रिहा कर दिया। ८ साल के लड़के पर रेप और पॉक्सो एक्ट, २०१२ के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी की तरफ से पेश हुए वकील ने दलील दी कि क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम का मकसद दोषी अपराधियों और जेल में बंद लोगों के रिहैबिलिटेशन में मदद करना है और कहा कि उस लड़के को मेडिकल एंट्रेंस टेस्ट देने की इजाजत दी जानी चाहिए। उन्होंने कोर्ट को यह भी बताया कि आरोपी को तैयारी के लिए समय चाहिए और पुलिस एस्कॉर्ट में एग्जाम देने से उसकी मेंटल हालत पर असर पड़ेगा। स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर चैत्राली पंशिकर ने आरोपों के गंभीर होने का हवाला देते हुए याचिका का विरोध किया। प्रॉसिक्यूशन ने कहा कि उसे सिर्फ एक दिन के लिए पुलिस एस्कॉर्ट में एग्जाम देने की इजाजत दी जानी चाहिए। बचाव पक्ष के जमा किए गए हायर सेकंडरी एग्जाम सर्टिफिकेट और प्रोविजनल नीट एडमिट कार्ड पर विचार करने के बाद, स्पेशल जज एसआर शर्मा ने कहा कि टेम्पररी बेल देने के लिए ‘साफ और सही आधार’ हैं। जज ने कहा, ‘जहां तक ​​प्रॉसिक्यूशन साइड की आशंकाओं का सवाल है, उन्हें जरूरी शर्तें लगाकर दूर किया जा सकता है।
रेलवे ने ढूंढा कमाई का जरिया
परीक्षार्थियों से वसूलेगी विशेष किराया
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट ) २०२६ में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों के लिए पश्चिम रेलवे पांच जोड़ी विशेष ट्रेनों के संचालन कर कमाई का जरिया ढूंढ लिया है। रेलवे अभ्यार्थियों से विशेष किराया वसूलेगी। उधर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक  ने दावा किया है कि अभ्यर्थियों और उनके परिजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह विशेष व्यवस्था की गई है। विनित अभिषेक के अनुसार ५ जोड़ी ट्रेनों में बांद्रा टर्मिनस से डॉ. अंबेडकर नगर स्पेशल-ट्रेन २० जून को शाम ६.२० बजे रवाना होगीr। इसके अलावा बांद्रा टर्मिनस–मणिनगर स्पेशल बांद्रा टर्मिनस से २० जून को रात ९.१५ बजे रवाना होगी। ओखा–गांधीनगर वैâपिटल स्पेशल २० जून को सुबह ५ बजे ओखा से चलकर दोपहर ३ बजे गांधीनगर वैâपिटल पहुंचेगी। भावनगर–गांधीग्राम स्पेशल भावनगर से २० जून को सुबह ११.४० बजे प्रस्थान कर शाम ४.१० बजे गांधीग्राम पहुंचेगी। इंदौर–भोपाल–रतलाम स्पेशल इंदौर से २० जून को सुबह ११.२५ बजे रवाना होकर शाम ७ बजे भोपाल पहुंचेगी।

अन्य समाचार