मुख्यपृष्ठग्लैमरकट के बाद भी करती रही ‘किस’

कट के बाद भी करती रही ‘किस’

-उनके अनुसार, सीन पूरा होने के बाद डायरेक्टर ने ‘कट’ बोल दिया था, लाइट्स और कैमरे भी बंद हो चुके थे, लेकिन दोनों कलाकार एक-दूसरे को किस करते रहे।

एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट सिमी चंदोक ने एक पॉडकास्ट में बॉलीवुड के चर्चित किसिंग सीन्स को लेकर बड़ा दावा किया है। सिद्धार्थ कनन के शो में बातचीत के दौरान सिमी ने बताया कि फिल्म ‘ए जेंटलमैन’ की शूटिंग के समय जैकलीन फर्नांडीस और सिद्धार्थ मल्होत्रा का एक किसिंग सीन चर्चा का विषय बन गया था। उनके अनुसार, सीन पूरा होने के बाद डायरेक्टर ने ‘कट’ बोल दिया था, लाइट्स और वैâमरे भी बंद हो चुके थे, लेकिन दोनों कलाकार एक-दूसरे को किस करते रहे। सिमी ने दावा किया कि यह घटना सेट पर मौजूद लोगों के बीच काफी चर्चा में रही थी। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि न तो जैकलीन फर्नांडीस और न ही सिद्धार्थ मल्होत्रा की ओर से की गई है। पॉडकास्ट में सिमी ने यह उदाहरण उस सवाल के जवाब में दिया, जिसमें कलाकारों के इंटिमेट सीन्स के दौरान खुद पर नियंत्रण खोने की चर्चाओं का जिक्र किया गया था।

अन्य समाचार