मुख्यपृष्ठखेलजायसवाल ने जड़ा तूफानी शतक... भारत ने जीती वनडे सीरीज

जायसवाल ने जड़ा तूफानी शतक… भारत ने जीती वनडे सीरीज

सामना संवाददाता / चेन्नई

प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाजी (५ विकेट) और यशस्वी जायसवाल के शतक व रोहित शर्मा के अर्धशतक की बदौलत भारत ने ९ विकेट से तीसरा वनडे जीत लिया। २८ ओवर ४ बॉल में २२४ रन बनाया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में अफगानिस्तान की टीम पहले खेलने उतरी और ४४.२ ओवर में २१८ रनों पर ऑलआउट हो गई। मेहमान टीम के लिए कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने शतकीय पारी खेली। इसके जवाब में टीम इंडिया ने २१.२ ओवर के पहले ही मैच जीत लिया, साथ ही तीन मैचों की सीरीज में अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ हो गया। भारत ने ३-० से यह सीरीज अपने नाम की। २१९ रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने ८६ गेंद में नाबाद ११० रनों की मैच विनिंग पारी खेली। उनके बल्ले से १४ चौके और तीन छक्के निकले, वहीं रोहित शर्मा ने ६९ गेंद में ताबड़तोड़ ७९ रन बनाए। हिटमैन ने ९ चौके और तीन छक्के लगाए।

अन्य समाचार