रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की शाखा क्रमांक 84 की ओर से 10वीं तथा 12वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों को सम्मानचिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रबोधनकार ठाकरे क्रीड़ा संकुल में आयोजित यह छात्र गौरव सम्मान समारोह सामाजिक कार्यकर्ता आनंद सुरेश पाठक द्वारा आयोजित किया गया था। इस अवसर पर शिवसेना रत्नागिरी के जिला प्रमुख दत्ता कदम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इसी प्रकार विधानसभा संगठक संदीप नाईक, रुपाली शिंदे, शुभदा चपाटकर, चंद्रकांत पवार, हंसराज गुप्ता, सिद्धेश पवार, नितिन डिचोलकर तथा प्रकाश सकपाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
