मुख्यपृष्ठखेलमां ने बेचे गहने!

मां ने बेचे गहने!

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नियमित सदस्य बनने के बावजूद तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ अपनी जड़ें और माता-पिता के बलिदान नहीं भूली हैं। मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव की रहने वाली गौड़ ने बताया कि एक क्रिकेट किट खरीदने के लिए उनकी मां ने अपने गहने बेच दिए थे। २२ वर्षीय गौड़ ने जियोस्टार से कहा, ‘अगर आपका परिवार आपके साथ है तो दूसरे क्या कहते हैं, यह मायने नहीं रखता। ये बाहरी लोग आपकी मदद नहीं करते। मैं अपने परिवार की शुक्रगुजार हूं जो हर कदम पर मेरे साथ रहा, क्योंकि समस्याएं बहुत थीं। हमेशा पैसे की तंगी रहती थी।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे एक क्रिकेट किट दिलाने के लिए मेरी मां ने गहने बेच दिए थे। वह बहुत बड़ा बलिदान था। मेरा परिवार मेरे लिए काफी कुछ कर रहा था। मैं उन्हें कुछ वापिस देना चाहती हूं। मैं चाहती हूं कि उनके हर बलिदान का फल मिले।’ गौड़ ने कहा, ‘जिस समय कई लड़कियों को घर से बाहर निकलने की भी अनुमति नहीं थी, मेरे परिवार ने मुझे कभी महसूस नहीं होने दिया कि मैं कुछ गलत कर रही हूं। उन्होंने मेरे सपनों पर भरोसा किया। इससे मुझे लगातार अच्छा खेलने और लक्ष्य हासिल करने की ताकत मिली।’

अन्य समाचार