-उन्होंने यह भी खुलासा किया कि स्टीव ने दावा किया था कि उसने २०१७ में वैâथरीन बिगेलो की फिल्म ‘डेट्रॉइट’ की शूटिंग के दौरान उन पर ‘भूत भगाने का अनुष्ठान’ किया था।
-मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि नकाबपोश एक अज्ञात व्यक्ति बिना ताला लगे दरवाजे से घर में घुस गया और कई कीमती सामान चुरा ले गया।
-सीमा श्रीवास्तव
गेम ऑफ थ्रोन्स की अभिनेत्री हन्ना मरे शैतान के कब्जे में थी। जी हां, हन्ना ने कथित वेलनेस पंथ में बिताए अपने समय के बारे में खुलकर बात की है। हॉलीवुड छोड़ने के छह साल बाद, मरे ने बताया कि उस पंथ में रहने के कारण उन्हें जबरन मानसिक अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। गेम ऑफ थ्रोन्स में गिली का किरदार निभाने वाली मरे ने अपनी किताब ‘द मेक बिलीव: ए मेमोइर ऑफ मैजिक एंड मैडनेस’ का एक अंश ‘द कट’ के साथ साझा किया। उन्होंने बताया कि वैâसे स्टीव नाम के एक व्यक्ति द्वारा चलाए जा रहे उस समूह ने उनसे कहा कि उन पर ‘एक शैतान का साया’ है। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि स्टीव ने दावा किया था कि उसने २०१७ में वैâथरीन बिगेलो की फिल्म ‘डेट्रॉइट’ की शूटिंग के दौरान उन पर ‘भूत भगाने का अनुष्ठान’ किया था। मरे ने कहा, ‘मैं उसकी हर बात पर पूरी तरह विश्वास कर बैठी थी। मैंने उस पर भरोसा किया। मुझे विश्वास था कि वह किसी पंथ का नेता नहीं है। मैंने उसकी हर बात पर यकीन किया।’ बाद में उन्हें बाइपोलर डिसऑर्डर का पता चला। मरे ने बताया कि जब वह अस्पताल में भर्ती हुईं तो उनकी मानसिक स्थिति ‘बेहद खराब’ थी और जब वह निकलीं तो कुछ हद तक बेहतर थी।
रैपर रेड का चोर बॉडीगार्ड
सेक्सी रेड के नाम से मशहूर रैपर ने अपने सुरक्षा गार्ड के खिलाफ मुकदमा दायर किया है, जिसमें उस पर ५००,००० डॉलर से अधिक मूल्य के गहने, घड़ियां, डिजाइनर हैंडबैग और अन्य कीमती सामान चुराने का आरोप लगाया गया है। यह घटना फ्लोरिडा में उसके लिए एक किराए के बंगले में घटी, जब अपनी मां के जन्मदिन के जश्न के लिए वहां एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। रैपर का दावा है कि कीमती सामान तब गायब हो गया जब पूर्व बॉडी गार्ड आयोजन के दौरान सुरक्षा सेवाएं प्रदान करने के लिए जिम्मेदार था। मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि नकाबपोश एक अज्ञात व्यक्ति बिना ताला लगे दरवाजे से घर में घुस गया और कई कीमती सामान चुरा ले गया। चोरी हुए सामान में हार, अंगूठियां, कंगन, लॉकेट, लग्जरी हैंडबैग और घड़ियां शामिल थीं। सेक्सी रेड का कहना है कि पुलिस जांच में पता चला कि घर का दरवाजा खुला रह गया था, जिससे संदिग्ध व्यक्ति घर के अंदर घुस गया। रैपर अब इस चोरी के लिए उस निजी सुरक्षा दल को जिम्मेदार ठहरा रही है जिसे उसने कार्यक्रम के लिए किराए पर लिया था। उनके मुकदमे में विशेष रूप से गार्ड कार्ल थॉम्पसन का नाम लिया गया है, जिसमें कहा गया है कि उन्हें आवास की सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया था और कथित तौर पर चोरी से पहले परिसर छोड़ने वाले वह आखिरी कर्मचारी थे। सेक्सी रेड ने ५००,००० डॉलर से अधिक के हर्जाने के लिए मुकदमा दायर किया है।
