मुख्यपृष्ठअपराधलोकल ट्रेनों में बार भी, नशा भी और अब कत्ल भी...रेलवे की...

लोकल ट्रेनों में बार भी, नशा भी और अब कत्ल भी…रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल…चलती लोकल में कत्ल!

-मुंबई की सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त

-चर्चगेट-नालासोपारा ट्रेन के फर्स्ट क्लास में युवक की हत्या

फिरोज खान / मुंबई

लोकल ट्रेनों में यात्रा करना दिनों-दिन खतरनाक बनता जा रहा है। भीड़ और ट्रेनों के देरी से चलने से यात्री छोटी-छोटी बातों पर खूनखराबे पर उतर जा रहे हैं। पिछले ६ महीने में यात्रियों पर चाकू से तीन हमले हो चुके हैं, जिसमें दो लोगों की मौत हो चुकी है। रेलवे की लापरवाही और सुरक्षा में भारी कमी के चलते हो रही घटनाओं से मालूम होता है कि रेलवे यात्रियों को सुरक्षा देने में पूरी तरह पस्त हो गई है। सोमवार को फर्स्ट क्लास डिब्बे में हुए कत्ल ने हर किसी को दहलाकर रख दिया है। मामूली सी बात को लेकर एक २२ साल के युवक का चाकू घोंपकर कत्ल कर दिया गया।
कत्लेआम की घटनाओं ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर लोकल ट्रेन की भयावह तस्वीरें भी सामने आई थींr। एक में नशेड़ी चिलम का दम मार रहे है और दूसरे वीडियो में दरवाजे पर बैठकर दारूबाज शराब की पार्टी करते नजर आ रहे हैं। ताजा मर्डर का मामला देर रात चर्चगेट-नालासोपारा फास्ट लोकल ट्रेन के फर्स्ट-क्लास डिब्बे के अंदर हुआ। भारी बारिश के दौरान कोच का दरवाज़ा खुला रखने को लेकर हुई बहस के बाद खूनखराबा हुआ। पीड़ित की पहचान मयंक लोहार के तौर पर हुई है। वह फर्स्ट-क्लास कोच में सफर कर रहा था, उसी वक्त मामूली बात को लेकर अंधेरी और बोरीवली स्टेशनों के बीच उस पर चाकू से हमला किया गया। कत्ल को अंजाम देने के बाद हमलावर बोरीवली स्टेशन पर ट्रेन से कूदकर भाग गया। बोरीवली जीआरपी ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और कुर्ला से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में आरोपी से पूछताछ की जाएगी और हत्या के पीछे की असली वजह की जांच की जाएगी।
लोकल ट्रेनों में चाकू के हमले
१३ जून की सुबह वांगनी रेलवे स्टेशन पार करने के बाद लगेज कंपार्टमेंट २६ साल के सतीश पाठक की सीट पर बैठने को लेकर कुछ युवकों से बहस हुई। झगड़ा बढ़ा तो आरोपियों ने पहले पीटा, फिर पेट में चाकू घोंप दिया। २४ जनवरी की शाम ५:४०-६:०० बजे मालाड स्टेशन, प्लेटफॉर्म नंबर १ पर उतरते वक्त ३३ साल के आलोक सिंह नाम के शख्स की हत्या कर दी गई।
अच्छा हुआ चलती ट्रेन से लोग कूदे नहीं
खूंंखार कातिल के हाथ में छुरी, शरीर पर खून के छींटे आंखों में गुस्से की आग देखकर हर कोई दहल गया। यात्रियों को डर लगने लगा कि कहीं उन पर भी सनकी व्यक्ति हमला न कर दे। इस खौफ से यात्री इधर उधर छिपने लगे।
डिब्बे में खौफनाक मंजर
चलती ट्रेन में कत्ल करने के बाद कातिल खून से सना चाकू हाथ में लेकर डिब्बे में टहलने लगा, दरवाजे पर खून से लथपथ युवक तड़प रहा था। खौफनाक मंजर देखकर यात्रियों की सांसें रूक गर्र्इं। हर कोई अपनी जान बचाने के लिए इधर से उधर भाग रहा था।

अन्य समाचार