अमिताभ श्रीवास्तव
उसने दोनों हाथों से शांति का चिह्न बनाया और अपने चेहरे पर गर्व का भाव लिए स्क्रीन को देखने लगी।
३३ वर्षीय पूर्व आर्सेनल मिडफील्डर थॉमस जो फिलहाल एक आपराधिक मुकदमे और बलात्कार के कई आरोपों का सामना कर रहे हैं।
इंग्लैंड और घाना का मैच ड्रॉ हो गया। अंग्रेज बेहद निराश हो गए। इस मैच के बाद जो देखने को मिला वो, भी कम रोचक नहीं है। हाथ मिलाने की प्रक्रिया के दौरान इंग्लैंड के डीजेएड स्पेंस ने घाना के थॉमस पार्टे को नजरअंदाज कर दिया। दरअसल, ३३ वर्षीय पूर्व आर्सेनल मिडफील्डर थॉमस जो फिलहाल एक आपराधिक मुकदमे और बलात्कार के कई आरोपों का सामना कर रहे हैं, स्पेंस से हाथ मिलाने आगे बढ़े मगर उसने उसे देखा तक नहीं। थॉमस को इंग्लैंड के खिलाफ ग्रुप एल के मैच के लिए अमेरिका में प्रवेश करने की अनुमति दी गई थी। फुटेज में २५ वर्षीय स्पेंस घाना के इस मिडफील्डर को नजरअंदाज करते हुए स्पष्ट देखे गए है, जो लाइनअप में मौजूद इंग्लैंड के अन्य सभी खिलाड़ियों के साथ मानक प्रोटोकॉल का पालन करते हुए दिखाई दिए। थॉमस पर २०२० और २०२२ के बीच लंदन में हुई कथित घटनाओं के संबंध में बलात्कार के सात और यौन उत्पीड़न का एक मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, आरोप अभी साबित नहीं हुए हैं और थॉमस जांच प्रक्रिया से गुजर रहा है। चूंकि आरोप सिद्ध नहीं हुए हैं इसलिए उसे अपनी टीम के साथ खेलने की भी अनुमति मिली है साथ ही अमेरिका में प्रवेश के लिए भी अनुमति दी गई है। फिर भी अंग्रेज खिलाड़ी ने उससे हाथ नहीं मिलाया क्योंकि वो एक अपराधी से कोई नाता नहीं रखना चाहता। ज्ञात हो कि रोमांचक तरीके से यह मैच बिना किसी गोल के ड्रॉ हो गया है।
रोनाल्डो की पत्नी खुशी में पैंट पहनना ही भूल गई
इधर जब उज्बेकिस्तान के खिलाफ पुर्तगाल ने ५-० से जीत दर्ज की, जिसमें रोनाल्डो के दो शानदार गोल थे। इन गोल को देखने और इस विश्व कप में आलोचना झेलने के बाद पहला गोल दागने की खुशी में रोनाल्डो की पत्नी अपना पैंट पहनना ही भूल गई और टीवी के सामने झूमने लगीं। जी हां, जॉर्जिना रोड्रिगेज ने पुर्तगाल की जर्सी पहनी थी और इसके अलावा उन्होंने विश्व कप में अपने साथी क्रिस्टियानो रोनाल्डो का हौसला बढ़ाने के लिए कुछ खास नहीं पहना था। ४१ वर्षीय रोनाल्डो ने हाफ टाइम से पहले दो गोल किए, जिसने पुर्तगाल को जीत की नींव रखी और उसे नॉकआउट चरण में पहुंचने के लिए अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया। इधर उनकी पत्नी वैग जॉर्जीना ने इस अवसर को मनाने के लिए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट किया। सोशल मीडिया पर सनसनी मचाने वाली इस शख्स ने ठीक उसी समय टीवी के बगल में खड़े होकर पोज दिया, जब रोनाल्डो ने सातवें मिनट में गोल करने का जश्न मनाया। उसने दोनों हाथों से शांति का चिह्न बनाया और अपने चेहरे पर गर्व का भाव लिए स्क्रीन को देखने लगी। जॉर्जीना ने आंखों के नीचे कॉस्मेटिक पैच और उल्टी काली टोपी पहन रखी थी। लेकिन उनकी सबसे आकर्षक पोशाक लाल रंग की पुर्तगाल की नंबर ७ शर्ट थी – जो रोनाल्डो का नंबर है – जिसे उन्होंने बिना पैंट के पहना था। उसने स्टोरी पर ‘मैच का दिन’ लिखा और साथ में चार लाल दिल भी बनाए।
