मुख्यपृष्ठस्तंभपॉलिटिकल गॉसिप :  अग्निवीर नहीं चलेगा... दावेदारों की लाइन लंबी...

पॉलिटिकल गॉसिप :  अग्निवीर नहीं चलेगा… दावेदारों की लाइन लंबी…

सुनो, बिहार में तो ‘बंगला पॉलिटिक्स’ चल रही है। नीतीश चाचा राज्यसभा चले गए तो ५ देशरत्न मार्ग वाला बंगला खाली हुआ। बेटा निशांत कुमार को चाबी मिल गई, मतलब पापा दिल्ली, बेटा पटना में सेट। जेडीयू बोले ‘युवा चेहरा’, बीजेपी व्हॉट्सऐप पर बस इमोजी भेजकर रह गई। असल सीन ये है कि १८ जून को एमएलसी की १० सीटें निर्विरोध गर्इं, सम्राट चौधरी का कार्यकाल २८ जून को खत्म। यानी कुर्सी खाली, दावेदारों की लाइन लंबी। तेजस्वी अभी यात्रा नहीं, वोटर लिस्ट देख रहे ३० दिसंबर को स्नातक-शिक्षक एमएलसी की फाइनल लिस्ट आएगी। ८ सीटों पर नवंबर में घमासान है।
वरना धरना पक्का…!
यूपी में योगी बाबा के भक्तों का दावा है कि उन्होंने जनता को ‘करंट’ से बचाया! सच तो ये है कि जून के बिजली बिल में १० प्रतिशत फ्यूल सरचार्ज जुड़ने वाला था, १०० रुपए पर १० रुपए एक्स्ट्रा। आयोग बोला ‘रुको जरा, सब्र करो’। फिलहाल वसूली रुकी है बस! अखिलेश भैया तुरंत ट्वीट डाल दिए, ‘बीजेपी जनता की जेब काट रही’। असल गॉसिप ये है कि २०२७ के लिए बीजेपी ने ६१ हारी हुई सीटों पर ‘स्पेशल २६’ की टीम बैठा दी है। बूथ वाला पूछ रहा है, ‘साहब, २०२४ का हिसाब तो दो पहले’। उधर, बजट ९.१२ लाख करोड़ पास हुआ, पेंशन १,५०० रुपए महीना हो सकती है। शिक्षामित्र बोले ‘मानदेय बढ़ाओ, वरना धरना पक्का’।
उत्तराखंड में अटकी फाइल!
पहाड़ में सियासत का पारा हाई है। राहुल गांधी ४-५ जून को अल्मोड़ा-पौड़ी-देहरादून घूम आए। फौजियों से मिले, बोले ‘अग्निवीर नहीं चलेगा’। २०२७ के लिए कांग्रेस ग्राउंड बना रही, प्रभारी कुमारी सैलजा ११ मई तक गढ़वाल नाप आर्इं। असल खबर ये कि वैâबिनेट ने २४ जून को मोटरयान नियम २०२६ पास कर दिया, अब प्रवर्तन अधिकारी भी वर्दी में दिखेंगे। १०९ नई बसें आएंगी, जीएसटी घटा तो ९ बस प्रâी में मिल गर्इं। सीएम धामी ने १५ जून तक सारी घोषणाओं का शासनादेश निकालने को बोला था, अफसर बोले ‘सर, फाइल पहाड़ से नीचे नहीं उतर रही’।
सास-बहू भी गरम…!
राजस्थान में ‘यूसीसी वाली गर्मी’ शुरू हो गई है। भजनलाल सरकार ने समान नागरिक संहिता पर काम शुरू कर दिया, कमेटी बन गई। विपक्ष बोला ‘चुनावी स्टंट है’। उधर १८ जून को राज्यसभा की ३ सीटों का चुनाव हो गया- बीजेपी से सतीश पूनिया-अलका गुर्जर मैदान में थे। मंत्रिमंडल विस्तार अभी लटका है, ६ कुर्सी खाली। विधायक जयपुर से दिल्ली चक्कर काट रहे। आज की ताजा खबर: बीकानेर में प्रसूता की मौत पर २५ लाख मुआवजा तय हुआ, दामाद ससुर की दीवार तोड़कर २२ लाख ले उड़ा। यानी सियासत के साथ ‘सास-बहू’ भी गरम है।
कुल मिलाकर भैया, बाहर मुंबई में ३३४ मिमी बारिश है, अंदर इन राज्यों में सियासी बादल गरज रहे हैं। तुम पकोड़े खत्म करो, मैं अगली गॉसिप का मसाला तैयार करता हूं…

अन्य समाचार