मुख्यपृष्ठनए समाचारएटम पर जंग रिटर्न्स...पहला धमाका ईरान करेगा!

एटम पर जंग रिटर्न्स…पहला धमाका ईरान करेगा!

-यूएस-ईरान में परमाणु साइटों की जांच पर बढ़ा तनाव

-परमाणु समझौता मानने से ईरान का इनकार

एजेंसी / नई दिल्ली

अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर टकराव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। परमाणु ठिकानों की जांच और नए समझौते को लेकर बढ़े तनाव के बीच ईरान ने सख्त रुख अपनाते हुए झुकने से इनकार कर दिया है। तेहरान की चेतावनी के बाद आशंका जताई जा रही है कि परमाणु विवाद अब कूटनीतिक लड़ाई से आगे बढ़कर बड़े टकराव का रूप ले सकते है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि `एटम’ पर जंग रिटर्न्स हो सकती है। सााथ ही `वॉर २.०’ की संभावना से नकारा नहीं जा सकता है। विशेषज्ञों की मानें तो अगर ऐसा हुआ तो अबकी बार पहला वार ईरान की ओर से होगा।
दरअसल, अमेरिका और ईरान के बीच मंगलवार को इस बात पर असहमति सामने आई कि तेहरान ने अपने परमाणु ठिकानों पर यूएन की जांच को मानने की हामी भरी है या नहीं। यह विवाद तब हुआ जब ईरान के राष्ट्रपति पाकिस्तानी मध्यस्थों से मिल रहे थे और अमेरिका और ईरान की तकनीकी टीमें स्विट्जरलैंड में बातचीत कर रही थीं। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा कि अमेरिका द्वारा पिछले साल बमबारी की गई परमाणु साइटों की जांच के लिए कोई समय तय नहीं हुआ है। उन्होंने अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस के एक दिन पहले के बयान को खारिज कर दिया।
तो डील कैंसिल
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर वैश्विक चिंताओं के बीच बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने दावा किया कि ईरान ने अमेरिका को आश्वस्त किया है कि वह इस रणनीतिक समुद्री मार्ग से गुजरने वाले जहाजों पर किसी प्रकार का टोल, बीमा शुल्क या अन्य अतिरिक्त शुल्क नहीं लगाएगा। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यह जानकारी गलत साबित हुई तो दोनों देशों के बीच चल रही शांतिवार्ता तत्काल खत्म कर दी जाएगी।

अन्य समाचार