मुख्यपृष्ठनए समाचार`दोपहर का सामना' के बिहार एवं झारखंड प्रदेश के मुख्य संवाददाता के...

`दोपहर का सामना’ के बिहार एवं झारखंड प्रदेश के मुख्य संवाददाता के पुत्र का यज्ञोपवीत संस्कार 2 जुलाई को

सामना संवाददाता / मुंबई

महाराष्ट्र के सबसे चर्चित और अग्रणी अखबार `दोपहर का सामना’ के बिहार एवं झारखंड प्रदेश के मुख्य संवाददाता अनिल किशोर मिश्र के पुत्र चिरंजीवी कुमार निर्मल किशोर के यज्ञोपवीत संस्कार 2 जुलाई को उनके पैतृक गांव बिहार प्रदेश के धार्मिक, अध्यात्मिक, पौराणिक एवं ऐतिहासिक नगरी गयाजी जिले के लभरा-पंचानपुर में आयोजित किया गया है। इस अवसर पर देश एवं प्रदेश के कई नामचीन पत्रकार एवं संपादक के शामिल होने की संभावना है। इस बीच अनिल मिश्र ने बताया कि 30 जून को जहां पूरे वैदिक धर्म से मंडपाछादन, मटकोर आदि संपन्न होगा। वहीं 1 जुलाई को हल्दी-कलश, देव पूजन, कुलदेवी पूजनम के साथ-साथ गुरुजनों एवं बड़ों जनों को पैर पूजी होगा। जबकि 2 जुलाई को सुबह ग्यारह बजे से दोपहर एक बजे तक यज्ञोपवीत संस्कार। वहीं संध्या छह बजे से प्रीति भोज आयोजित किया गया है। इस अवसर पर `दोपहर का सामना’ समूह के पूरे परिवार सहित देश के नामचीन पत्रकार एवं संपादक को नेवता भी भेजा जा चुका है। इस यज्ञोपवीत संस्कार के उपलक्ष्य पर `दोपहर का सामना’ के निवासी संपादक अनिल तिवारी व पूरे सामना परिवार ने चिरंजीवी कुमार निर्मल किशोर को आशीर्वाद प्रदान करते हुए जीवन में खूब तरक्की करने की शुभकामनाएं दी है।

अन्य समाचार