मुख्यपृष्ठखेलसेंट जेवियर्स ने इंडोर को तीन विकेट से हराया...बाबू के एन सिंह...

सेंट जेवियर्स ने इंडोर को तीन विकेट से हराया…बाबू के एन सिंह मेमोरियल अंडर-१४ क्रिकेट लीग

सामना संवाददाता / सुल्तानपुर

कमला नेहरू संस्थान ग्राउंड में शनिवार को बाबू के एन सिंह स्मारक क्रिकेट लीग में इंडोर अकादमी को सेंट जेवियर्स ने तीन विकेट से परास्त कर दिया।
टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी के लिये मैदान में उतरी इंडोर क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित ३० ओवरों के मैच में २७.५ ओवरों में ही सारे विकेट खोकर १९४ रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। सर्वेश ने १४ चौके व २ छक्कों की मदद से ७९ बॉल पर ९४ रनों की शानदार पारी खेली। हर्ष और शिवा ठाकुर ने २-२ विकेट झटके। जवाब में रनों का पीछा करने उतरी सेंट जेवियर्स अकादमी ने लक्ष्य का पीछा २३वें ओवर में ही सात विकेट के नुकसान पर निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर लिया। सेंट जेवियर्स के गेंदबाज मोहम्मद सैफ ने ५६ गेंदों पर १३ चौकों व एक छक्के की मदद से ७६ रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। फरहान ने ३५ रनों का योगदान दिया।पीयूष व अंकित ने २-२ विकेट लिए। रिज़वान और सुशील ने अंपायरिंग और श्वेत ने स्कोरिंग की जिम्मेदारी निभाई।

अन्य समाचार