मुंबई: गोवंडी के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अली शौकत आदम सैय्यद को हाल ही में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के निर्देश पर अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद अहमद खान द्वारा शिवाजी नगर मानखुर्द विधानसभा का अल्पसंख्यक विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अली शौकत आदम सैय्यद की नियुक्ति मुंबई कांग्रेस की अध्यक्ष सांसद वर्षा गायकवाड़, पूर्व मंत्री आरिफ नसीम खान, मुंबई कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष फरहान आजमी, ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस अध्यक्ष केतन शाह और ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष समीर अख्तर के आशीर्वाद से हुई है। अली शौकत आदम सैय्यद ने अपनी नियुक्ति पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का आभार प्रकट किया है। उन्होंने यह भी कहा है कि पार्टी हाईकमान ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका पूरी मेहनत व लगन से पालन करूंगा। इसके अलावा शिवाजी नगर मानखुर्द विधानसभा में कांग्रेस पार्टी को जन जन तक पहुंचाने के लिए पूरी मेहनत और लगन के साथ काम करूंगा।
