-मैंने तीन बार सर्जरी कराई है और बच्चों को दूध भी पिलाया है। मैं निपल्स (खासकर अपने) को सेक्सी या उत्तेजक नहीं मानती, लेकिन अगर आपको ऐसा लगता है तो मुझे माफ करना।
-अपने शो छोड़ने के दो दिन बाद, अलाना ने टिकटॉक पर माफी मांगते हुए स्पष्ट किया कि अब वह अपमानजनक शब्द मेरे शब्दकोश में नहीं है।
एक बार फिर मेरी बॉडी, मेरा हक की आवाज चर्चा में है। दरअसल, इस बार अपनी ऑनलाइन आलोचनाओं का सामना करने वाली क्रिस्टी टेगन ने आवाज उठाई है। पैâशन की दुनिया का जाना पहचाना नाम है क्रिस्टी, जो अपने नवीनतम पैâशन विकल्प जिसकी वजह से वह आलोचना का शिकार हुई थी, पर कायम हैं। `क्रेविंग्स’ कुकबुक की इस लेखिका ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें साझा की थीं, जिनमें वह एक पारदर्शी टॉप पहने हुए थीं और उनके निपल्स दिख रहे थे। इन्हीं तस्वीरों के कारण वह आलोचनाओं का शिकार हुई। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपने इस रचनात्मक निर्णय पर कोई पछतावा नहीं है। क्रिस्टी ने आलोचना का जवाब देते हुए अपनी पोस्ट पर कमेंट में ही लिखा कि `मुझे लगता है कि ऐसा इसलिए है क्योंकि मैंने तीन बार सर्जरी कराई है और बच्चों को दूध भी पिलाया है।’ मैं निपल्स (खासकर अपने) को सेक्सी या उत्तेजक नहीं मानती, लेकिन अगर आपको ऐसा लगता है तो मुझे माफ करना। मुझे उम्मीद है कि आप इसे बर्दाश्त कर लेंगे। मुझे लगभग पूरा यकीन है कि आप कर लेंगे। आपसे बहुत प्यार करती हूं, उसने आगे कहा। अपने पारदर्शी टॉप की तरह, ४० वर्षीय यह महिला हमेशा से अपने स्तनों के बारे में खुलकर बात करती रही है।क्रिस्टी टेगन ने २०१० में अपने मशहूर स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड फोटोशूट के लिए २० साल की उम्र में पहली बार प्लास्टिक सर्जरी करवाई थी।
क्या अलाना को बाहर कर दिया?
पुराने एक वीडियो को लेकर जिसमें नस्लीय टिप्पणी थी, अलाना कीजर को अमेरिकी रियलिटी टीवी शो `लव आइलैंड यूएसए’ सीजन ८ से बाहर कर दिया गया है। हालांकि यह प्रश्न अभी भी कायम है कि क्या सचमुच अलाना को बाहर कर दिया गया है? दरअसल, उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल हुए उनके एक पुराने वीडियो के कारण शो से बाहर (निकाले जाने) का सामना करना पड़ा। फ्लोरिडा के मियामी की रहने वाली २१ वर्षीय अभिनेत्री ने शो के मिडसीजन ट्विस्ट `कासा अमोर’ के दौरान एपिसोड १७ में एक नई प्रतियोगी के रूप में प्रवेश किया था। मगर सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह एक गाने (रॉडी रिच का ट्रैक) के बोल गाते हुए नस्लीय टिप्पणी का उपयोग करती दिख रही थीं। इस विवाद के बाद, `लव आइलैंड यूएसए’ के निर्माताओं द्वारा आधिकारिक तौर पर उनकी भागीदारी समाप्त कर दी गई और उन्हें विला छोड़ना पड़ा। यह पुष्टि की जा चुकी है कि अलाना को शो से निकाल दिया गया। अपने शो छोड़ने के दो दिन बाद, अलाना ने टिकटॉक पर माफी मांगते हुए इस विवाद पर अपनी बात रखी। उन्होंने छह साल पुराने वीडियो से आहत हुए हर व्यक्ति से माफी मांगी और स्पष्ट किया कि अब वह अपमानजनक शब्द मेरे शब्दकोश में नहीं है। उन्होंने कथित स्क्रीनशॉट की सच्चाई से भी इनकार किया और कहा कि उन्हें जाली बनाया गया था। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वह किसी भी तरह के नस्लवाद या भेदभाव का समर्थन नहीं करती हैं। इस घटना को एक सबक बताते हुए, अलाना ने सकारात्मकता फैलाकर आगे बढ़ने की उम्मीद जताई।
-सीमा श्रीवास्तव
