फिर २५ की!

अरे… अरे… इतना भी मत चौंकिए! कहीं आप भी तो यह नहीं सोच बैठे कि करीना कपूर फिर से २५ साल की हो गईं? ऐसा बिल्कुल नहीं है। मामला उम्र का नहीं, बॉलीवुड में उनकी बादशाहत के २५ साल पूरे होने का है। दरअसल, साल २००० में फिल्म `रिफ्यूजी’ से अभिषेक बच्चन के साथ डेब्यू करने वाली बेबो ने सोशल मीडिया पर फिल्म के पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, `२५ साल… और आगे हमेशा के लिए।’ इसके बाद फैंस और सितारों ने उन्हें बधाइयों से सराबोर कर दिया। दिलचस्प बात यह है कि पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ा कमाल नहीं कर पाई, लेकिन करीना का करियर ऐसी रफ्तार से दौड़ा कि आज भी नई हीरोइनों की छुट्टी कर देता है। `जब वी मेट’ की गीत, `कभी खुशी कभी गम’ की पूजा, `३ इडियट्स’ की पिया और `जाने जान’ तक, बेबो ने हर दौर में खुद को साबित किया। २५ साल बाद भी उनका स्वैग, स्टाइल और स्टारडम वैसा ही है। लगता है बॉलीवुड में एक ही नियम चलता है, ट्रेंड बदलते रहते हैं, लेकिन बेबो कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होतीं..!

अन्य समाचार