डॉ.आदित्य नारायण मिश्र
ज्योतिषाचार्य, वेदाचार्य,
मेष: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपके जीवनसाथी को कार्य क्षेत्र में प्रमोशन मिल सकता है। वृषभ: आपको काम को लेकर के कुछ नए-नए अवसर प्राप्त होंगे, जिससे आपका मनोबल मजबूत होगा। मिथुन: आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान प्राप्त कराएगा। कर्क: आपने यदि कोई लेन-देन किया है तो आप उसे पूरी तरह से समझ करके निर्णय लें जल्दबाजी के कारण किसी समस्या में आ सकते हैं। सिंह: जीवनसाथी के साथ में संबंध अनुकूल होंगे। किसी पुराने कार्य रुके हुए हैं वह कार्य पूर्ण होने के शुभ संकेत हैं। कन्या: आपके कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियों को लेकर के टेंशन अधिक रहेंगी।तुला: यदि आप व्यापार से जुड़े हैं। व्यापार में लाभ दिख रहा है। यदि कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो सोच समझ कर करें। वृश्चिक: आपकी मनोकामना पूर्ण होंगे। यदि आप विद्यार्थी हैं नौकरी की तलाश में है तो सफलता मिलेगा। धनु: परिवार में उतार-चढ़ाव दिखाई दे रहा है। संबंधों को अनुकूल बनाकर के रखें, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मकर: यह समय आपके लिए अनुकूल है। नौकरी में पदोन्नति के मार्ग प्रशस्त हो रहे हैं। बॉस के साथ में तालमेल बना कर रखें। कुंभ: आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव दिखाई दे रहा है। आप अपने खाने-पीने पर लापरवाही बिल्कुल न करें। मीन: बड़े-बुजुर्गों के स्वास्थ्य में ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में काम को लेकर के प्रशंसा होगी। इससे कार्य में उन्नति दिख रहा है।
