केटी ने किस रेडियो के माध्यम से एक लाइव प्रसारण के दौरान अपना वादा टीम तक पहुंचाया है।
रूबी वैसे भी अपनी फिल्मों के स्टंट भी खुद करती हैं और इसके पहले कई बार उसने अपनी जान जोखिम में डाली है।
केटी प्राइस को कौन नहीं जानता। ब्रिटेन की इस मॉडल ने इंग्लैंड फुटबॉल टीम से एक वादा किया है कि अगर वो विश्व कप जीतते हैं तो वह खिलाड़ियों के सामने न्यूड होगी। जी हां, यह लिखे जाने तक इंग्लैंड अपना अगला मैच डीआर कांगो के खिलाफ खेल रहा है और अब केटी की बदौलत खिलाड़ियों में एक अलग प्रोत्साहन दिखता है। ग्लैमर मॉडल केटी ने इंग्लैंड टीम के खिलाड़ियो से वादा किया है कि अगर वे जीत जाते हैं, तो वह अपने कपड़े उतार देगी और उन्हें एक शानदार तोहफा देगी। केटी ने किस रेडियो के माध्यम से एक लाइव प्रसारण के दौरान अपना वादा टीम तक पहुंचाया है। रेडियो की मेजबानी कर रहे क्लो बुरोज ने केटी से पूछा: ‘अगर आप हाफ टाइम में ड्रेसिंग रूम में घुसकर इंग्लैंड को कुछ खरी-खोटी सुनाने का मन बना लें, तो आप क्या कहेंगी?’ केटी ने जवाब दिया: ‘सबसे पहले तो मैं अंदर जाकर कहती, ओई ओई! ओई ओई लड़कों, अपने पैर बाहर निकालो!’ क्लोई ने आगे कहा, ‘और फिर कुछ और या बस यहीं पर छोड़ दें?’ ‘आप अपनी शर्ट भी उतार सकते हैं,’ केटी ने आगे कहा। फिर क्लोई ने केटी से पूछा: ‘क्या तुम हमें नाश्ते के समय किस करने का वादा कर सकती हो और इस वाक्य को पूरा कर सकती हो, ‘अगर इंग्लैंड जीतता है तो मैं…’। केटी ने कहा: ‘ओह! मैं क्या करूंगी?’ मैं न्यूड फोटोशूट करवाऊंगी।
रूबी की टूटी पसलियां
‘द ऑरेंज इज द न्यू ब्लैक एंड बैटवुमन’ की खूबसूरत अभिनेत्री रूबी रोज ने पिछले दिनों अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर वीडियो पोस्ट किया, जिसे देखकर उसके फॉलोअर्स दंग रह गए। इस वीडियो में खुलासा किया गया कि वो अपनी पसलियां तुड़वा बैठी हैं। रूबी वैसे भी अपनी फिल्मों के स्टंट भी खुद करती हैं और इसके पहले कई बार उसने अपनी जान जोखिम में डाली है। पर यहां कोई स्टंट नहीं था, बल्कि हकीकत था। इस वीडियो में रूबी रोज स्वीमिंग पूल की दीवार से बुरी तरह टकराईं फिर दर्द से कराहते हुए वह पुल से बाहर आते हुए दिखाई दी। रोज ने क्लिप को ओवरले करते हुए लिखा: ‘यह तुम्हारी लड़की है, मेरी पसलियों टूट चुकी हैं, कई। अब सीधे अस्पताल। रूबी और अस्पताल का एक नाता रहा है। वह अपने स्वयं के स्टंट करने के लिए जानी जाती है। २०१९ से २०२० तक टीवी शृंखला बैटवुमन में शीर्षक भूमिका निभाने के दौरान, रोज को २०१९ में दो हर्निएटेड डिस्क का सामना करना पड़ा, जिसके लिए सर्जरी भी हुई। रोज इस साल की शुरुआत में तब सुर्खियों में आई थीं, जब उन्होंने चौंकाने वाला आरोप लगाया था कि पॉप स्टार वैâटी पेरी ने २०१० में उनका यौन उत्पीड़न किया था।
– सीमा श्रीवास्तव
