मुख्यपृष्ठखेलमैदान पर छलके आंसू!

मैदान पर छलके आंसू!

मेक्सिको। फुटबॉल के मैदान पर गोल के बाद खिलाड़ी आमतौर पर जश्न मनाते हैं, लेकिन इस बार एक गोल ने लाखों लोगों की आंखें नम कर दीं। फीफा वर्ल्ड कप २०२६ में नीदरलैंड्स के स्टार फुटबॉलर कोडी गाक्पो निजी जिंदगी के गहरे दुख के बावजूद मैदान में उतरे। कुछ दिन पहले उनकी पत्नी का गर्भपात हो गया था और उनका अजन्मा बेटा दुनिया में आने से पहले ही हमेशा के लिए बिछड़ गया। इस दर्द को दिल में दबाए गाक्पो ने टीम के लिए अहम गोल दागा, लेकिन गोल होते ही खुशी नहीं, बल्कि आंसुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सिर झुकाकर रोते गाक्पो को देखकर साथी खिलाड़ी दौड़कर उन्हें गले लगाने पहुंचे, जबकि स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों ने खड़े होकर तालियों से उनका हौसला बढ़ाया।

अन्य समाचार