मुख्यपृष्ठखेलरोहित का गोल्डन धमाका!

रोहित का गोल्डन धमाका!

नई दिल्ली। कलिंगा स्टेडियम में ऐसा भाला उड़ा कि रिकॉर्ड भी पीछे छूट गए! ६५वीं नेशनल इंटर-स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के आखिरी दिन रोहित यादव ने ८७.०५ मीटर का धमाकेदार थ्रो कर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। इतना ही नहीं, उन्होंने एशियन गेम्स २०२६ का टिकट भी पक्का कर लिया। मजेदार बात यह रही कि शुरुआती पांच प्रयासों में रोहित अपनी लय तलाशते नजर आए, लेकिन आखिरी थ्रो में उन्होंने ऐसा कमाल किया कि पूरा स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। इस थ्रो के साथ रोहित इस सीजन में भारत के सबसे लंबी दूरी तक भाला फेंकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने अपना पुराना बेस्ट ८३.०४ मीटर भी तोड़ दिया और मीट रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया। अब रोहित दुनिया के टॉप थ्रोअर्स की सूची में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। यानी साफ-भाला रोहित के हाथ में हो तो रिकॉर्ड संभलकर रहें!

अन्य समाचार