डॉ.आदित्य नारायण मिश्र
ज्योतिषाचार्य, वेदाचार्य,
मेष- मानसिक परेशानी बनी रहेगी। खर्च की अधिकता और अनाप-शनाप खर्च पर अंकुश लगाएं। वृषभ- यात्रा कष्टदायक हो सकती है। आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। खानपान पर ध्यान रखें। मिथुन- यदि आप कहीं नौकरी की तलाश में हैं तो उसमें सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखें। कर्क- स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव दिख रहा है। आपके व्यापार क्षेत्र में विकास का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। सिंह- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर रहें। जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापार में धीरे-धीरे आगे ब़ढ़ें। कन्या- नौकरी में लाभ दिखाई दे रहा हैं। सहकर्मियों के साथ में तालमेल बनाकर रखें। तुला- गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। व्यापार में अच्छा लाभ दिखाई दे रहा है। बड़े बुजुर्गों का ध्यान रखें। वृश्चिक- मानसिक उलझन उत्पन्न होगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम संबंधों में लगाव बनेगा। धनु- आपका रुका हुआ काम बनेगा। इस महीने में सारे अधूरे कार्य बनेंगे। सामाजिक विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। मकर- यदि व्यापार के लिए सोच रहे हैं तो व्यापार प्रारंभ कर सकते हैं। समय आपका अनुकूल दिखाई दे रहा है। कुंभ- यदि आप कहीं पैसा निवेश कर रहे हैं तो बहुत सोच-समझ कर निवेश करें, नहीं तो नुकसान होगा। मीन- सकारात्मक ऊर्जा के साथ में कोई भी काम करेंगे तो आपका काम बनेगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल है।
